फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation launched into demand for 5 lakh extortion; several individuals on police radar.

Bijnor News: पांच लाख की रंगदारी मांगने की जांच शुरू, कई पुलिस के निशाने पर

Mon, 12 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Investigation launched into demand for 5 lakh extortion; several individuals on police radar.
- टायर फैक्टरी मालिक की मौत का मामला, मृतक के भाई की तहरीर जांच में शामिल
विज्ञापन


- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दे रही दबिश, अब तक नहीं लगा सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोह। टायर फैक्टरी मालिक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की भी जांच शुरू कर दी है। इसके बाद से कई लोग पुलिस की रडार पर आ गए हैं। मृतक के भाई की तहरीर को पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। वहीं, फरार चल रहे आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

दरअसल, शुक्रवार रात गांव कल्लरहेड़ी-सलारपुरा के बीच संचालित टायर गलाने की फैक्टरी को गांव के लोग बंद कराने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि फैक्टरी से निकलने वाले धुएं से परेशान हैं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और फैक्टरी संचालकों के बीच बातचीत हुई। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खूनी संघर्ष तक आ गई। इसमें फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान, उनके साझेदार सादिक और दूसरे पक्ष के संदीप घायल हुए थे। उपचार के दौरान अरबीन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआत में फैक्टरी चौकीदार किशन सिंह की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि परिजन 16 नामजद व 12 अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के विरोध में हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। विरोध में कोतवाली में धरना-प्रदर्शन भी किया था। अब इस मामले में पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर को विवेचना में शामिल किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed