फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation into the derailment of goods train

मालगाड़ी के बेपटरी होने की जांच शुरू

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the derailment of goods train
नगीना में रेलवे स्टेशन परजांच कमेटी के सामने अपने बयान देता रेल कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
मालगाड़ी के बेपटरी होने की जांच शुरू
विज्ञापन

नगीना। रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के मामले की जांच के लिए डीआरएम मुरादाबाद द्वारा बनाई गई जांच कमेटी के अधिकारी बुधवार को नगीना पहुंच गए तथा अपनी जांच शुरू कर दी।
बुधवार सुबह मुरादाबाद से तीन सदस्य जांच कमेटी नगीना रेलवे स्टेशन पहुंची। सीनियर डीएसटीसी नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में आरएस भारती एवं एके सिंह की तीन सदस्यीय जांच टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। जांच कमेटी के सदस्यों ने बताया उन्होंने मालगाड़ी एवं दुर्घटना राहत ट्रेन दोनों के गार्डों, घटना स्थल पर पड़ने वाले सभी गेट मैन, स्टेशन मास्टर एवं रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले रेल कर्मियों से उनके बयान लेने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा जांच कमेटी मालगाड़ी दुर्घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मचारियों से अलग-अलग उनके बयान लेगी तथा उसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी सभी चीजों को बारीकी से जांचा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट डीआरएम मुरादाबाद को सौंप दी जाएगी। नगीना रेलवे स्टेशन पहुंचे नजीबाबाद से टीआई आरके मीणा ने माना की प्रथम दृष्टया मालगाड़ी के डिब्बे के पहिए से उतरने की घटना रेल पटरी का टूटना प्रतीत होता है। बाकी जांच के बाद असली वजह का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को नगीना रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए थे। इस घटना के साथ साथ मालगाड़ी के डिब्बों के पहिए को पटरी पर चढ़ाने के लिए पहुंची दुर्घटना राहत ट्रेन का डिब्बा भी पटरी से उतर गया था। डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने दुर्घटना की शिकार हुई मालगाड़ी की घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्य कमेटी गठित कर दी थी। मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने नगीना पहुंचे डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने बताया था कि बुधवार से जांच कमेटी नगीना पहुंचकर अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed