{"_id":"68b3505719b6b2241f0c07d1","slug":"intermediate-student-dies-due-to-electric-shock-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-158799-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इंटरमीडिएट की छात्रा की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इंटरमीडिएट की छात्रा की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
बढ़ापुर। घर में सफाई करते समय इंटरमीडिएट की एक छात्रा अफसा (16 वर्ष) की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर स्थानीय जीजीआईसी में शोक सभा के बाद काॅलेज का एक दिन का अवकाश कर दिया गया।
बताते है कि शनिवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी रईस अहमद सैफी की पुत्री अफसा घर में अपने कमरे में सफाई कर रही थी कि उसका हाथ कमरे की दीवार पर लगे खुले विद्युत स्विच बोर्ड पर लग गया। विद्युत करंट की चपेट में आकर अफसा नीचे गिरकर बेहोश हो गई। काफी देर तक कमरे की सफाई कर नहीं लौटने पर परिजनों ने कमरे के भीतर जाकर देखा तो अफसा बेहोशी की हालत में कमरे के फर्श पर पड़ी मिली।
परिजनों ने अफसा को उपचार के लिए तत्काल निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने अफसा को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत होने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका के पिता रईस अहमद सऊदी अरब में कार्य करते हैं। अफसा स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर जीजीआईसी में शोक सभा के बाद एक दिन का अवकाश कर दिया गया।