{"_id":"660485bb40ec33d9b60f7887","slug":"instructors-met-bsa-to-get-training-funds-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-121329-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रशिक्षण धनराशि दिलाने को बीएसए से मिले अनुदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रशिक्षण धनराशि दिलाने को बीएसए से मिले अनुदेशक
Thu, 28 Mar 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मानदेय धनराशि 2000 रुपये दिलाने की मांग को लेकर अनुदेशक बुधवार को बीएसए से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुदेशकों ने डीसी बालिका पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर परेशान करते हैं।
अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में अनेक अनुदेशक बुधवार को बीएसए से मिलें। उनका कहना है कि स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मानदेय की धनराशि उनके खातों की जगह स्कूल के एसएमसी खातों में भेज दी है। आरोप है कि डीसी की हठधर्मिता के चलते इस बार उनके प्रशिक्षण की धनराशि गलत खाते में भेजी जा रही है। पिछले साल कई अनुदेशकों को प्रशिक्षण की धनराशि नहीं मिल पाई थी। आरोप है प्रशिक्षण के लिए विद्यालय आवंटन में शासनादेश के अनुसार कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बीएसए से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संदीप सिंह, राज कुमार, सचिन कुमार, संजय कुमार, विनीत शर्मा, सोनीका, दीक्षित, मो. रागिब आदि रहे।