फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to youth to include voter list

युवाओं को मतदाता सूची शामिल करने के निर्देश

Tue, 31 Aug 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Instructions to youth to include voter list
युवाओं को मतदाता सूची शामिल करने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बीएलओ को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवकों को मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए।
साहू जैन कालेज में प्रशासन की ओर से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम परमानंद झा ने कहा कि चुनाव में मतदाता और मतदान की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बीएलओ को एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने और उन्हें आगामी चुनाव में मतदान के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। बीएसए जयकरन यादव ने कहा कि बीएलओ को नए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और केंद्र का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बीएलओ को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निवार्हन करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने लोगों को विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान में अपनी सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में साहू जैन कालेज के प्रधानाचार्य एके मित्तल, एओपी मोबीन हसन, बीएलओ अनुराम पांडे, राशिद, सुशीला, सोनी कुमार, पीतांबर सिंह, राम कुमार, विनीता राजपूत, मुनेश कुमार, सविता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed