फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to follow the guidelines of Corona in schools

स्कूलों में हो कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश

Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to follow the guidelines of Corona in schools
स्कूलों में हो कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए स्कूल-कॉलेज के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इच्छुक बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने को कहा है। प्रधानाचार्य व समितियों से कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा है।
डीएम के अनुसार स्कूल खुलने से पहले हर रोज उन्हें सैनिटाइज किया जाए। विद्यार्थियों को हैंडवाश/सैनिटाइज करने के बाद ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाय। विद्यालय में प्रवेश, आने-जाने के समय व कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। विद्यार्थियों को पंक्तिबद्ध करते समय भी उनके बीच कम से कम छह फीट की दूरी रहे। डीएम के अनुसार विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हों, तो उनका उपयोग किया जाए। स्टीयरिंग, दरवाजों के हैंडिल, चाबी आदि सैनिटाइज रहें। स्कूली वाहनों को अंदर व बाहर दोनों तरफ से दो बार विसंक्रमित किया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। सभी शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क पहनेंगे।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों, वार्षिकोत्सव, प्रदर्शनी आदि में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन हो। विद्यार्थियों अभिभावकों को लिखित सहमति के उपरांत ही स्कूल बुलाया जाए। विद्यालय में उपस्थिति के लिए लचीला रुख अपनाया जाए तथा किसी विद्यार्थी को विद्यालय में आने के लिए बाध्य न किया जाए। घर से अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जोखिम वाले कर्मचारियों को विद्यार्थियों के सीधे संपर्क में न लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed