फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to conduct secondary schools examination by 20 March

माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा 20 मार्च तक कराने के निर्देश

Fri, 19 Feb 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions to conduct secondary schools examination by 20 March
माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा 20 मार्च तक कराने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कार्य निपटाने में तेजी ला दी है। शासन ने यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की गृह परीक्षा 20 मार्च तक पूरी कराने को कहा है।
शासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में लगा है। आरक्षण घोषित हो गया है। प्रधान का चुनाव 30 अप्रैल तक होना है। इसलिए पंचायतों के आरक्षण का काम 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा
विज्ञापन

शासन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले में 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब सवा लाख छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। छात्रों की पंचायत चुनाव से पहले गृह परीक्षा भी होनी है। पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। इसलिए शासन ने यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा नौ तथा 11 की परीक्षा 20 मार्च तक निपटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह परीक्षा कराने के लिए विद्यालयों को निर्देश भेज दिए गए हैं। स्कूल गृह परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 फरवरी से चल रही हैं। बाह्य परीक्षक परीक्षा लेने आते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 फरवरी तक समाप्त हो जाएंगी। हाईस्कूल की आंतरिक परीक्षा भी इस अवधि में हो जाएंगी। स्कूलों से कक्षा नौ व 11 के कोर्स 17 फरवरी तक पूरा करने को पहले ही कह दिया गया है।

कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा की स्थिति स्पष्ट नहीं
बिजनौर। स्कूलों को 20 मार्च तक कक्षा नौ व 11 की परीक्षा कराने को कहा गया है। परंतु कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इन कक्षाओं के पठन-पाठन के लिए स्कूल 10 फरवरी से खुले हैं। जिले के यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक पचास हजार से अधिक छात्र छात्राएं पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed