{"_id":"616324868ebc3e76fa57bbac","slug":"institutions-harboring-terrorists-should-be-closed-prabodhanand-giri-nazibabad-news-mrt560107262","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों को शरण देने वाले संस्थान बंद हों : प्रबोधानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादियों को शरण देने वाले संस्थान बंद हों : प्रबोधानंद गिरि
विज्ञापन
नजीबाबाद में मीडिया से वार्ता करते महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों को शरण देने वाले संस्थान बंद हों : प्रबोधानंद गिरि
नजीबाबाद (बिजनौर)। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि देश में आतंकवादियों को पैदा करने और उन्हें शरण देने वाले इस्लामिक शिक्षण संस्थानों को तत्काल बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ इस्लामिक शिक्षण संस्थान देश विरोधी शिक्षा के केंद्र बन गए हैं, यहां आतंकवादियों को शरण भी दी जाती रही है।
हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज ने जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना और देश में बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ इस्लामिक शिक्षण संस्थान आतंकवादियों की फैक्टरी बन चुके हैं, ऐसे संस्थानों को बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की हिंदू राष्ट्र के रूप में पहचान थी और रहेगी। सनातन धर्म की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मुस्लिमों के भी आराध्य और पूर्वज हैं। इस बात को मुस्लिम समाज जब स्वीकार करेगा तभी हिंदू-मुस्लिम की सोच और झगड़ों का स्वत: ही अंत हो जाएगा। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष मलखान सिंह के प्रतिष्ठान पर मीडिया से मुलाकात के दौरान विहिप के विभाग समरसता प्रमुख ऋषिपाल सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार, भाजपा किरतपुर मंडल उपाध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह ने महा मंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज का स्वागत किया।