{"_id":"60a000718ebc3eb1f22a3f64","slug":"inspired-the-use-of-ayurvedic-medicines-bijnor-news-mrt538476090","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन को किया प्रेरित
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल बिजनौर के तत्वाधान में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति में आयुर्वेद का योगदान के विषय पर वेबिनार आयोजित की गई। इसमें आहार विहार आदि के सही तरीके बताए गए। साथ ही आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार को आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता नई दिल्ली के आयुर्वेद एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बाल रोग विभागाध्यक्ष मुख्य वक्ता डॉ. भागवान सहाय शर्मा ने कोविड-19 के प्रारंभिक अवस्था, मध्यम अवस्था एवं गंभीर अवस्था में आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग के बारे जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों से कोरोना महामारी पर विजय पाई जा सकती है। इस समय सभी लोगों को दिन में दो बार आहार लेना चाहिए, हल्के और सुपाच्य आहार के साथ-साथ गर्म पानी का सेवन, नस्य कर्म, योग, प्राणायाम, सदवृत्त पालन, लंघन चिकित्सा, अग्नि वर्धक चिकित्सा, रसायन चिकित्सा, धूपन चिकित्सा आदि के साथ-साथ मंत्र चिकित्सा पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैद्य संदीप अग्रवाल एवं डॉ. जसविंदर कौर ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल, प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल, विवेक आयुर्वेदिक कॉलेज के सभी विभाग प्रमुख डॉ. सदानंद, डॉ. मुरारी, डॉ. शुभा सिंदूर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. आरती, डॉ. संतोष, डॉ. कुसुम, डॉ. शंभू पटेल, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. राजीव, डॉ. अमोल, डॉ. राजेश अय्यर आदि मौजूद रहे।