{"_id":"603e7ef98ebc3ecbe1296bfc","slug":"inspired-girls-for-literary-creation-bijnor-news-mrt5280141104","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को साहित्यिक सृजन के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को साहित्यिक सृजन के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गतिविधि सप्ताह के अंतर्गत कोलॉज गैलरी मीट का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को साहित्यिक सृजन के लिए प्रेरित किया गया।
मंगलवार को रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जकिया रफत ने किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 50 ऑनलाइन व्याख्यान शृृंखला आयोजित करने का संकल्प लिया। इसके अंतर्गत अनेक शिक्षाविदों, विचारकों, समाज सुधारकों, विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गूगल मीट पर व्याख्यान प्रस्तुत किये जाएंगे। इस शृंखला की प्रथम कड़ी में मंगलवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एलएन ठकराल ने वाटर कंजर्वेशन एंड आंसर वाटर चैलेंज विषय पर व्याख्यान दिया गया।
अंग्रेजी विभाग की छात्राओं द्वारा विभिन्न लेखकों एवं साहित्यिक रचनाओं पर कोलॉज द्वारा प्रस्तुति दी। छात्राओं ने लेखकों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष दीपा ने छात्राओं को साहित्यिक सृजन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजिका आस्था प्रताप के निर्देशन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रवक्ता प्रिया शर्मा एवं कुमारी शीबा परवीन ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, डा. सविता मिश्रा, डा. सुरेश सिंह, डा. मंजू अरोड़ा, डा. शताक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।