फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspection of Taibpur and Sabalgarh

कमिश्नर ने तैयबपुर और सबलगढ़ का किया निरीक्षण

Wed, 15 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Taibpur and Sabalgarh
नजीबाबाद के गांव सबलगढ़ में गंगा यात्रा के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देते कमिश्नर यशवंत रा? - फोटो : NAZIBABAD
कमिश्नर ने तैयबपुर और सबलगढ़ का किया निरीक्षण
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। मुख्यमंत्री के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में उथल-पुथल मची है। तैयबपुर गौरवा एवं सबलगढ़ में विकास कार्यों में तेजी आई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को कमिश्नर भी तैयबपुर गौरवा और सबलगढ़ क्षेत्र में पहुंचे।

नांगलसोती क्षेत्र के गांव तैयबपुर गौरवा एवं भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का गंगा यात्रा कार्यक्रम है। बुधवार को कमिश्नर यशवंत राव, आईजी रमित शर्मा ने एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ गांव तैयबपुर गौरवा और सबलगढ़ पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा यात्रा कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तैयबपुर गौरवा में गंगा नदी का जलस्तर, स्वागत स्थल और भागूवाला के सबलगढ़ के निकट गंगा यात्रा के कार्यक्रम के लिए भूमि-पूजन स्थल और मार्ग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गंगा चबूतरा, खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर खासा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed