{"_id":"6266ee5c13a8f63c6c200024","slug":"innocent-dies-by-drowning-in-a-home-built-tank-bijnor-news-mrt5860435166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बनी हौज में डूबकर तीन वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बनी हौज में डूबकर तीन वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
बिलाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में बनी हौज में डूबकर मासूम की मौत
अफजलगढ़। घर में नहाने के लिए बनवाई गई हौज में डूबकर एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को चिकित्सक के पास भी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती बेगमसराय निवासी अश्लूब अहमद ने बताया कि उनके घर में नहाने के लिए हौज तैयार कराई जा रही थी। इसमें पानी भरा हुआ था। उनके छोटे भाई महफूज का साढ़े तीन साल का पुत्र बिलाल हौज के पास खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह हौज में गिर गया। कुछ देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे किसी परिजन की निगाह डूब रहे बच्चे पर पड़ी। जब तक बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, वहां उसने बिलाल को मृत घोषित कर दिया। तीन वर्षीय बिलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, सभासद अफजाल अंसारी, कलवा कुरैशी, अनील नारायण नारायण, निर्मल मिश्रा आदि सहित काफी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।