{"_id":"5942d65d4f1c1b96218b47e0","slug":"indra-park-will-be-green-from-maulsari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलसरी से हराभरा होगा इंदिरा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलसरी से हराभरा होगा इंदिरा पार्क
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा पार्क के निरीक्षण के दौरान डीएम जगतराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में इंदिरा पार्क को हर-भरा बनाने के लिए पार्क के किनारे मौलसरी के छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले लगेंगे। खेल का सामान भी मिलेगा। आवागमन के लिए पास-वे बनेगा। इंदिरा पार्क में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। डीएम ने गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम जगतराज ने इंदिरा पार्क का औचक निरिक्षण किया। आवास विकास कॉलोनी समेत इंदिरा पार्क की निकासी के लिए नाले की ऊंचाई, चौड़ाई व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को देखा। रास्ते में पिछाई गई इंटरलॉकिग के जगह-जगह बैठ जाने से डीएम नाराज थे। उन्होंने इनको सही कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधीनस्थों से कहा कि पार्क को हराभरा बनाए रखने और घूमने आने वाले लोगों को छाया उपलब्ध कराने के लिए किनारे-किनारे कम से कम 250 मोलसरी के छायादार पेड़ लगाए जाएं।
पार्क में लाइट लगवाने, बैंच बनवाने, फव्वारे लगवाने तथा बच्चों के लिए झूले आदि लगवाने के लिए डीएम ने आवास-विकास अधिकारियों को तीन दिन में बजट बनाकर देने को कहा। सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि उनका हाजिरी रजिस्टर वन विभाग के कार्यालय में रखा जाए। सक्षम अधिकारी प्रतिदिन इसका निरीक्षण करें। गैरहाजिर कर्मचारियों को वेतन काटें और गंभीर लापरवाही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाए। डीएम ने 15 दिन बाद पुन: इंदिरा पार्क का निरीक्षण करने की बात कही। उनके साथ सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एडीएम सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।