{"_id":"614a1c088ebc3e3dce5695ce","slug":"indian-bowler-meghna-gave-only-27-runs-in-six-overs-bijnor-news-mrt557266134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघना ने छह ओवर में दिए केवल 27 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघना ने छह ओवर में दिए केवल 27 रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गेंदबाज मेघना ने छह ओवर में दिए केवल 27 रन
कोतवाली देहात। कस्बे की बेटी मेघना सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में अंतिम 11 में स्थान बनाकर इतिहास रच दिया। मेघना सिंह जनपद की पहली क्रिकेटर हैं जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेली है। यद्यपि भारतीय टीम मैच हार गई, लेकिन मेघना सिंह ने अपनी सधी गेंदबाजी से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैके स्थित हेररप पार्क में पहले अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में अंतिम 11 में स्थान पर जगह बनाई। हालांकि भारतीय टीम मैच नौ विकेट से हार गई, लेकिन मेघना सिंह ने छह ओवर में मात्र 27 रन दिए। उनकी किफायती गेंदबाजी पर भारतीय टीम द्वारा दिया गया 226 रन का लक्ष्य भारी पड़ गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में मात्र 225 रन ही बना पाई। मेघना सिंह को अंतिम ओवर में बल्लेबाजी का मौका मिला। वह दो गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहीं। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1 विकेट खोकर 227 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। मेघना सिंह ने 6 ओवरों में 27 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सधी हुई लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए मेघना सिंह ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया।
मंगलवार की सुबह लगभग सवा पांच बजे शुरू हुए मैच को देखने के लिए मेघना सिंह के परिजन जल्दी ही उठ गए थे। मेघना सिंह के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परिवार के लिए मेघना सिंह को टीवी पर खेलते हुए देखना गर्व की बात थी। जब उन्हें भारतीय टीम का कैप पहनाया गया उस समय परिजनों की आंखें नम थीं। मेघना के दादाजी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मैच के दौरान सभी परिजन उपस्थित रहे। साथ ही कई पड़ोसियों ने भी मेघना के घर पर ही मैच देखकर हौसला बढ़ाया। जैसे ही मेघना बैटिंग करने आई वैसे ही मेघना की दादी आशा देवी, मां रीना देवी, पिता विजय वीर सिंह तथा पड़ोसी विशु ने तालियां बजाकर मेघना की हौसला अफजाई की।