फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased strictness, taxi disappeared from illegal stand

बढ़ी सख्ती, अवैध स्टैंड से गायब हो गईं टैक्सी

Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Increased strictness, taxi disappeared from illegal stand
बढ़ी सख्ती, अवैध स्टैंड से गायब हो गईं टैक्सी
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में शहर से लेकर कस्बों तक अवैध टैक्सी-टेंपो स्टैंड का जाल बिछा हुआ था। कोई कस्बा अछूता नहीं रहा लेकिन सख्ती बढ़ी तो टैक्सी गायब हो गई। कभी अवैध स्टैंड बनी इन जगहों पर पर निजी कार खड़ी दिखाई दी।
अवैध टैक्सी, बस और टेंपो स्टैंड को लेकर सरकार ने सख्य रुख अपनाया हुआ है। अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर रखे हैं। इनकी यूनियन बनाकर गुंडागर्दी करने वालों पर गुंडा एक्ट लगाने के लिए कहा गया है। जिस पर अमल करते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से नजीबाबाद में अभियान भी चलाया गया। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार पड़ताल की। रोडवेज बस स्टैंड के पास जिस जगह टैक्सी ने स्टैंड बना रखा था, वहां से टैक्सी की कतार गायब मिली। इनकी जगहों को निजी कार वालों ने पार्किंग के रुप में इस्तेमाल कर लिया। क्योंकि कुछ निजी कार खड़ी दिखाई दी। वहीं रोडवेज बस स्टैंड की बगल में नगीना मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसें भी गायब मिली। हालांकि नजीबाबाद मार्ग पर चलने वाली निजी बसों के स्टैंड पर बसों का संचालन हो रहा है। बताया जा रहा है कि नजीबाबाद मार्ग पर परमिट लेकर निजी बस दौड़ती है। बस स्टैंड के लिए इनकी यूनियन ने पालिका से लीज पर जमीन भी ले रखी है।
विज्ञापन

इन जगहों से हटवाए अवैध स्टैंड
रोडवेज बस स्टैंड के पास अवैध टेंपो स्टैंड, मैजिक स्टैंड को बंद कराया गया है। जजी के पास धामपुर को जाने वाली बसों का स्टैंड, मंडावर जाने वाले टेंपो का जिला अस्पताल के पास से स्टैंड हटवाया गया है। जेल के पास से भी एक टेंपो स्टैंड हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed