फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased profits by adopting cumulative farming

सहफसली खेती अपनाकर बढ़ाया मुनाफा

Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Increased profits by adopting cumulative farming
सहफसली खेती अपनाकर बढ़ाया मुनाफा
विज्ञापन

अफजलगढ़। किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती करके मुनाफा कमा रहे हैं। गांव प्रेमपुरी निवासी किसान अमरीक सिंह गन्ने की फसल के साथ सहफसली खेती को अपनाकर अच्छी कमाई की। बाकी किसान भी अमरीक सिंह की तरह सहफसली खेती अपना रहे हैं।
द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारिकेशपुरम बहादरपुर परिक्षेत्र के गांव प्रेमपुरी निवासी कृषक अमरीक सिंह ने 2015-16 में वैज्ञानिक विधि से खेती करना प्रारंभ किया था। 2016 में शरदकालीन गन्ना की बुवाई ट्रेंच विधि से की थी। उन्होंने सहफसली के रूप में आलू, लहसुन, गेहूं व द्वितीय सहफसली के रूप में अदरक की बुवाई की थी। मुख्य फसल गन्ने की उपज 1350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त करते हुए उन्होंने सहफसली उत्पादों से करीब 55 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से लाभ अर्जित किया। वे प्रति वर्ष शरदकालीन गन्ने की बुवाई के साथ सहफसली के रूप में आलू, मटर, प्याज, लहसुन, मसूर, चना आदि फसल की खेती करते आ रहे है।
विज्ञापन

2019 में शरदकालीन गन्ने की बुवाई इसमें पंक्ति से पंक्ति की दूरी नौ फीट रखी थी और सहफसली के रूप में प्याज, लहसुन, गोभी, चने की फसल की बुवाई की थी। कृषक ने सहफसल से करीब 38 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से लाभ प्राप्त किया। वर्तमान में गन्ने की फसल के साथ अदरक की बुवाई की है। इससे भी लगभग 18 हजार रुपये प्रति एकड़ लाभ का अनुमान है। साथ ही गन्ने की उपज 600 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त करने का अनुमान है। इससे लगभग 1.40 लाख रुपये का लाभ प्रति एकड़ प्राप्त करना अनुमानित है। इस उन्हें एक एकड़ गन्ने की खेती व सहफसली से लगभग दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने का अनुमान है। मिल के अफसरों ने भी अमरीक सिंह के खेतों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह, उपगन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विजयपाल सिंह, सचिव गन्ना समिति अफजलगढ़ साहब सिंह सत्यार्थी के अलावा अन्य प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed