फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased fees and expensive courses spoiled the budget

बढ़ी फीस और महंगे कोर्स ने बिगाड़ा बजट

Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased fees and expensive courses spoiled the budget
बढ़ी फीस और महंगे कोर्स ने बिगाड़ा बजट
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोनाकाल में लोगों की आय के माध्यम गड़बड़ाए हैं। ऐसे में महंगे कोर्स और फीस ने अभिभावकों का बजट बिगाड़ दिया है। आय कम होने के बाद भी काफी अभिभावक अपने अन्य खर्चे कम कर बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर रहे हैं। आगे भी फीस में बढ़ोतरी की संभावना से अभिभावक चिंतित हैं।
कोरोनाकाल में स्कूल, कॉलेज बंद रहे। छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन हुई। ऑनलाइन शिक्षण कार्य चलने पर भी अभिभावक फीस देते रहे। वर्तमान समय में विद्यालय खुल गए हैं। नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। अभिभावक बच्चों को प्रवेश दिलाकर उन्हें कोर्स, यूनिफॉर्म दिला रहे हैं। स्कूलों की फीस के बाद महंगे कोर्स अभिभावकों की जेब ढीली कर रहे हैं। कई स्कूलों ने इस साल अधिकांश क्लासों का कोर्स ही बदल दिया है। स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी होने पर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

क्या बोले अभिभावक
लगातार निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी पर अंकुश लगना चाहिए। अभी हालात सामान्य नहीं हुए हैं फिर इतनी जल्दी फीस का बढ़ाना हठधर्मिता है - सरिता सैनी
महंगे कोर्स और फीस ने बजट बिगाड़ दिया है। सरकार को फीस व कोर्स, प्रवेश शुल्क आदि पर नकेल कसनी चाहिए - नृपेंद्र देशवाल, एडवोकेट
महंगे कोर्स और स्कूल सामग्री का भार अभिभावकों पर कम नहीं था। कई स्कूलों पहले बढ़ोतरी कर रखी है। फीस वृद्धि की मार अभिभावक झेलने में असमर्थ हैं - भारती सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद आम आदमी की आर्थिक स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं हुई है। हर सामान महंगा हो रहा है। फीस बढ़ने के कारण बच्चों को पढ़ाने में घर का बजट गड़बड़ा जाएगा - जया अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed