फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Incomplete works of schools will be completed with public cooperation

Bijnor News: जनसहयोग से पूरे होंगे विद्यालयों के अधूरे कार्य

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Incomplete works of schools will be completed with public cooperation
जनसहयोग से पूरे होंगे विद्यालयों के अधूरे कार्य
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायत व नगर पालिकाओं की निधि के अलावा भी परिषदीय विद्यालयों की कायाकल्प के लिए एक सोसाइटी का गठन किया जाएगा। यह सोसाइटी पंजीकृत रहेगी और जन सहयोग अर्थात उद्यमियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधि आदि के सहयोग से शिक्षा का स्तर उठाने के लिए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का कार्य शुरू कर करेगी। शिक्षा विभाग ने इसके गठन का कार्य शुरू कर दिया है।

परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए जनपद में विद्यांजलि कायाकल्प सोसाइटी बनाई जाएगी। इसके अध्यक्ष डीएम, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी, सदस्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिजनौर रहेंगे। इस विद्यांजलि कायाकल्प सोसाइटी का पंजीकरण रजिस्ट्रार कार्यालय मुरादाबाद में किया जाना है। जिला समन्वयक सलीम बेग ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले विद्यालयों के अधूरे कार्यों को सोसाइटी के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा। सोसाइटी जन सहयोग से विद्यालयों कक्षों के फर्श, ब्लैक बोर्ड, रंगाई, स्मार्ट क्लास, साइंस लैब आदि का कार्य कराएंगी।
विज्ञापन

बोले बीएसए
विद्यांजलि कायाकल्प सोसाइटी के गठन का कार्य चल रहा है। परिषदीय विद्यालयों में जन सहयोग के माध्यम से विकास कार्य कराएं जाएंगे।
- जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed