फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Income Tax team's action continues in Dhampur Mill

Bijnor News: धामपुर मिल में आयकर टीम की कार्रवाई जारी

Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Income Tax team's action continues in Dhampur Mill
धामपुर में केमिकल प्लांट के गेट के बाहर तैनात सीआईएसएफ के जवान संवाद
धामपुर। आयकर विभाग की टीम का पिछले 48 घंटों से धामपुर चीनी मिल के चारों प्लांट में जांच कर रही है। दिन और रात में अलग-अलग टीमों ने जांच की। बुधवार रत धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों ने आयकर विभाग की टीम के साथ कांफ्रेंस हॉल में बिताई।
विज्ञापन

छह नवंबर से धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होना है। मिल के सभी अधिकारी और कर्मचारी सत्र को चालू करने की तैयारी में लगे थे। 29 अक्तूबर को सुबह छह आयकर विभाग की टीम धामपुर शुगर मिल पहुंची और चारों प्लाट शुगर मिल, पावर प्लांट, डिस्टलरी एवं केमिकल प्लांट के दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 29 अक्तूबर को टीम में शामिल अधिकारियों ने सबसे पहले चीनी मिल के अधिकारियों को उनके आवासों पर पहुंचकर अपनी निगरानी में ले लिया।
विज्ञापन

उसके बाद सभी अधिकारियों के एक-एक कर उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर स्विच ऑफ कर दिए। बृहस्पतिवार देर शाम तक आयकर विभाग की टीम की जांच जारी थी। टीम ने दस्तावेजों के साथ ही डिजीटल डेटा भी हासिल कर लिया और अब एक-एक मिल अधिकारियों से टैक्स और जीएसटी के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed