{"_id":"60660f6c8ebc3ee64e6fc3ff","slug":"inauguration-of-charitable-blood-center-nazibabad-news-mrt532581063","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैरिटेबल ब्लड केंद्र का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैरिटेबल ब्लड केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन
चैरिटेबल ब्लड केंद्र का उद्घाटन
नजीबाबाद। नगर के पहले चैरिटेबल ब्लड बैंक के उद्घाटन पर चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद जीवन दायिनी होती है। रक्तदान मानवीय दृष्टिकोण से सबसे बड़ा दान है।
जन-जीवन कल्याण समिति की ओर से स्थापित नजीबाबाद चैरिटेबल ब्लड केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद जिंदगी के लिए अहम होती है। ब्लड बैंक के संयोजक वरुण पोखरियाल और निदेशक प्रदीप सिंह ने सरकारी दरों पर 24 घंटे ब्लड केंद्रों से जरूरतमंदों को रक्त दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने डेंगू के दौरान जरूरी प्लेटलेट्स की सुविधा भी केंद्र पर उपलब्ध रहने की जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्य गन्ना प्रबंधक डॉ.एसएस ढाका, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ.कुलवीर सिंह, चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयोजक वरुण पोखरियाल, निदेशक प्रदीप सिंह, डॉ.मोहित कुमार, डॉ.एसके शर्मा, दिनेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी, डॉ.जुनैद अंसारी, डॉ.उस्मानी, शैलेंद्र चौधरी, शक्ति चौधरी, मोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन्होंने किया रक्तदान
नजीबाबाद। चैरिटेबल ब्लड केंद्र स्थापना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, मोनू चौधरी, संदीप पोखरियाल, ऊमा देवी, रितिक ध्यानी, करन नेगी, धर्मेंद्र पोखरियाल, सौरभ सहित 30 व्यक्तियों ने डॉ.मोहित कुमार नरवाल के निर्देशन में रक्तदान किया।