फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inauguration and foundation stone laying of 76 projects worth Rs 1003 crore

Bijnor News: 1003 करोड़ रुपये की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sat, 18 Jul 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of 76 projects worth Rs 1003 crore
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से हर वर्ग को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, हाईवों का चौड़ीकरण, एक्सप्रेव का निर्माण, पेजयल योजना, तटबंध सहित अन्य परियोजनाएं बिजनौर की जनता को सौंपी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से हर वर्ग खुश है। बिना परेशानी उन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजनौर में स्वास्थ्य सेवाओं में हुई बढ़ोतरी, मरीजों को मिला लाभ
सीएम ने कहा कि बिजनौर मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो गई है। 100 बेडड क्रिटिकल केयर सेंटर और नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास भी बन रहा है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने से मरीजों का गंभीर बीमारियों का इलाज भी मेडिकल कॉलेज में होने लगा है। इसके अलावा यहां नर्सिंग कॉलेज में पढ़कर बेटियां प्रदेशभर में नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड और प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
विज्ञापन

महात्मा विदुर से दुष्यंत कुमार तक का जिक्र

मुख्यमंत्री ने बिजनौर को महात्मा विदुर की पावन तपोभूमि बताते हुए कहा कि यहां की महान विभूतियों का भी जिक्र किया। कवि दुष्यंत कुमार, महावीर सिंह त्यागी, डॉ. सुभाष कश्यप जैसी विभूतियों का उल्लेख किया। बिजनौर संघर्ष से विकास तक की सफल यात्रा तय कर चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे, शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे से बिजनौर को मिलेगी उड़ान
सीएम ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से होते हुए हरिद्वार तक बढ़ाया जा रहा है। साथ ही शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में दो नए एक्सप्रेसवे बनने से बिजनौर में आधारभूत ढांचे और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी।
निवेश और शिक्षा से बदलेगी बिजनौर की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में बिजनौर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। बेल्जियम की अग्रिस्ट मासा सहित कई कंपनियों ने बिजनौर में निवेश किया। इससे नए रोजगार सृजित हुए। इसके अलावा विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड की सराहना की। यह आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सशक्त उदाहरण है।
काष्ठकला उद्योग की तारीफ से उत्साहित हुए उद्यमी
सीएम ने कहा कि लकड़ी पर नक्काशी, कारीगरी हस्तशिल्प का एक प्रमुख हिस्सा है। नगीना की काष्टकला विदेश तक अपनी पहचान बनाए हुए हैं। यहां के कारीगरों की प्रतिभा से बिजनौर का नाम विदेश तक है। मुख्यमंत्री ने यहां के कारीगरों द्वारा अपनी विरासत को आगे बढ़ाने की प्रशंसा की गई। तारीफ सुनकर काष्ठकला उद्यमी उत्साहित हो गए।
पर्यटन के क्षेत्र में भी चमकेगा बिजनौर
सीएम बोले कि कण्व ऋषि आश्रम में पर्यटन का कार्य कराया जा रहा है। कण्व ऋषि आश्रम के अलावा विदुर कुटी, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और अन्य पर्यटन क्षेत्र विकसित हो रहा है। धीरे-धीरे बिजनौर पर्यटन के क्षेत्र में चमकेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। इससे बिजनौर को एक अलग नई पहचान भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से भी वार्ता, बढ़ाया हौसला
जनसभा से पहले प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से भी वार्ता की। उन्होंने रोलर डर्बी महिला स्केटिंग इंटरनेशनल टीम की उपकप्तान वैष्णवी शर्मा, शूटिंग खिलाड़ी आकांक्षा से बात की। पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही आगे भी खेल जारी रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed