{"_id":"ad374d742fe570902cb6c14fbc073d1d","slug":"in-the-four-sugar-mills-start-crushing-18-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शुगर मिल में पेराई 18 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शुगर मिल में पेराई 18 से शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले की चार शुगर मिल 18 नवंबर से पेराई शुरू कर देंगी। रविवार को इन शुगर मिलों ने करीब साढे़ तीन लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया।
उधर करीब एक दर्जन गांवों में गन्ना खरीद केंद्र लगने की प्रक्रिया शुरू नहीं करने के बारे में अधिकारियों की चुप्पी को लेकर रोष है।
डीसीओ ओपी सिंह ने बताया कि जिले की धामपुर, स्योहारा, बिलाई और नजीबाबाद शुगर मिल 18 नवंबर बुधवार से पेराई शुरू कर देंगी।
रविवार को धामपुर मिल ने एक लाख क्विंटल, स्योहारा ने एक लाख 46 हजार क्विंटल, बिलाई ने 56 हजार क्विंटल, नजीबाबाद ने 35 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट किसानों को वितरित कर दिया है।
नजीबाबाद सहकारी क्षेत्र तथा बाकी तीनों शुगर मिल निजी क्षेत्र की हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि जिले की बाकी पांच शुगर मिल भी 25 नवंबर तक पेराई शुरू कर देंगी। इसको लेकर प्रशासन संचालकों पर दबाव बनाए हैं।
उधर गोकलपुर गांव के किसानों का कहना है कि कई गांवों के पांच दर्जन सेंटर पहले बिजनौर मिल से जुडे़ थे। पिछले साल उन्हें बिलाई से जोड़ दिया। बिलाई मिल ने 18 नवंबर से पेराई शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उनका इंडेंट भी बट गया है। उन्हें नहीं पता कि वे किस मिल से जुड़े रहेंगे। अभी तक गांव में सेंटर लगाने के लिए सर्वे तक नहीं हुआ है। अधिकारी इस बारे में चुप्पी साधे हैं। यदि गन्ना काटकर खेत खाली नहीं हुए तो उनकी गेहूं की बुआई नहीं हो सकेगी।
डीसीओ ओपी सिंह का कहना है कि जो सेंटर पिछले साल बिलाई मिल को ट्रांसफर किए गए थे, वे इस सीजन में भी बिलाई मिल से ही संबद्ध रहेंगे। इन गांवों में सेंटर नहीं लगने के बारे में वह पता करेंगे।