{"_id":"61ae5a5cf8d1ce61b515b436","slug":"in-six-days-the-road-was-falling-apart-due-to-stumbling-bijnor-news-mrt5679125145","type":"story","status":"publish","title_hn":"़ह दिन पहले बनी, अब ठोकर से ही बिखर रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
़ह दिन पहले बनी, अब ठोकर से ही बिखर रही सड़क
विज्ञापन
बिजनौर के गांव जाफराबाद सम्पर्क मार्ग के निर्माण का लगाया गया बोर्ड।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन में ही ठोकर से ही बिखर रही सड़क
बिजनौर। दो करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण छह दिन पहले ही हुआ है। अब यह सड़क ठोकर मारने से ही बिखर रही है। हालांकि बन रहे गड्ढों को ठेकेदार भरवा रहा है, लेकिन गांववालों ने घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कई ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर प्रशासन से और सोशल मीडिया पर अफसरों को टैग करते हुए शिकायत भी कर डाली है।
जनपद में स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग से आनंदीपुर होते हुए जाफराबाद तक सड़क का निर्माण 30 नवंबर को पूरा हुआ है। दो करोड़ 65 लाख की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह रोड बनाई गई है। गांव वासी सुनील त्यागी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। छह दिन पहले यह सड़क बनाई गई थी। जिसमें पांच किलोमीटर में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर जगह जगह बजरी ठोकर मारने से ही बिखर रही है। उधर गड्ढे हो जाने पर ठेकेदार ने मरम्मत शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पांच छह दिनों में ही सड़क क्यों टूटने लगी।
बोर्ड पर लिखी है पुलिया, निर्माण है नहीं
ग्रामीण सुनील त्यागी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की लागत और निर्माण संबंधी जानकारी का संकेतक बोर्ड लगाया हुआ है। इसमें सड़क के साथ साथ दो पुलियों का निर्माण होना दर्शाया गया है लेकिन सड़क में कहीं पुलिया बनी ही नहीं है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे युवा
गांव के युवा अपने गांव की सड़क की बदहाल स्थिति को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़े हुए हैं। करीब बीस युवक फेसबुक और ट्वीटर के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। मामले में सीएम और डीएम को भी ट्वीट किया गया है। सोशल मीडिया पर ठोकर मारने से बिखरती सड़क का वीडियो अपलोड किया गया है।
भारी वाहनों से टूट रही सड़क: ठेकेदार
सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार देवेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि जहां भी सड़क टूटी है, उसे ठीक कराया जा रहा है। सड़क टूटने का पहला कारण है कि कुछ जगहों पर पेवर मशीन में खराबी आ गई थी। इस कारण वहां माल ठीक से मिक्स नहीं हुआ। दूसरा लोग गन्ने से भरी ट्राली, हैरा आदि निकाल दे रहे हैं, इससे भी कई जगह सड़क को नुकसान हुआ है।

बिजनौर के गांव जाफराबाद सम्पर्क मार्ग बनने के छह दिन बाद टूटी सड़क के भरे गए गड्ढे।- फोटो : BIJNOR