फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Laptapur, power line wire fell on cattle shed, three animals got burnt.

Bijnor News: लपटापुर में विद्युत लाइन का तार पशुशाला पर गिरा, तीन पशु झुलसे

Thu, 28 Mar 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
In Laptapur, power line wire fell on cattle shed, three animals got burnt.
नजीबाबाद। गांव लपटापुर में किसान की पशुशाला पर उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से पशुशाला जलकर राख हो गई। पशुशाला में बंधी दो गाय और एक भैंस में आग में झुलस गई। पशुशाला के पास खेल रहे बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बेगमपुर भोनावाला के गांव लपटापुर में भीम सिंह सैनी व उसके भाई की पशुशाला में दो गाय व एक भैंस बंधी थी। पशुशाला के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन के दो तार टूटकर छप्पर पर गिरे, जिससे पशुशाला में आग लग गई। आस-पास खेल बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप ले लिया। पशुशाला में बंधी दो गाय और एक भैंस आग में झुलस गईं और वहां रखा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने खाईखेड़ी बिजलीघर पर फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed