फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Important documents seized by the investigation team

जांच टीम ने कब्जे में लिए कई अहम दस्तावेज

Wed, 06 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Important documents seized by the investigation team
जांच टीम ने कब्जे में लिए अहम दस्तावेज
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग में जांच टीम के स्टेट बजट की जांच कर रही है। टीम ने स्वास्थ्य विभाग से स्टेट बजट से जुड़े कई अहम दस्तावेज कब्जे में ले लिए। साथ ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जांच टीम के पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग का विवादों से पुराना नाता है। लगातार स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते अब दोबारा लखनऊ से टीम बिजनौर एनएचएम सहित स्टेट बजट की जांच करने पहुंची है। जांच अधिकारियों ने स्टेट बजट से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी जांच अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। स्टेट बजट से आया पैसा स्वास्थ्य विभाग ने किन मदों में खर्च किया है। साथ ही दूसरी जानकारी भी जांच अधिकारी जुटा रहे हैं। जांच अधिकारियों के बिजनौर पहुंचने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जांच के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। स्टेट बजट की जांच टीम में लखनऊ से आए सीनियर ऑडिटर सुरेंद्र सिंह और रमेश चंद्र मौर्य शामिल हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेट बजट से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जो भी मिलता है, उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि लखनऊ से आई टीम स्टेट बजट का ऑडिट कर रही है। यह एक विभागीय जांच है। यह ऑडिट साल में दो बार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed