फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Importance of voting will be told in Deepawali fair

दीपावली मेलों में बताया जाएगा मतदान का महत्व

Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Importance of voting will be told in Deepawali fair
दीपावली मेले में बताया जाएगा मतदान का महत्व
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली मेले में सिर्फ दुकानें ही नहीं लगेंगी बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मिशन शक्ति और मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। तीन दिन तक लोक गायन, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना है। इसके लिए जिले के यूपी बोर्ड के 46 स्कूलों का प्रस्तुतीकरण के लिए चयन हुआ है।
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले की नगरपालिकाओं में दीपावली मेलों का शुभारंभ हुआ है। मेलों में छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देने का भी कार्यक्रम है। साथ ही प्रदेश में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव का वोटर बनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, राष्ट्र भक्ति के गीत आदि प्रस्तुत करने के निर्देश हैं। हर मेले में तीन से छह विद्यालयों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि लोगों को दीपावली मेलों में क्षेत्रीय लोकगायन जैसे रागनी, आल्हा आदि के द्वारा भारतीय संस्कृति की खूबियों से अवगत होने का मौका मिलेगा। वहीं 28 अक्तूबर से कालेजों में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार दीपावली मेलों के लिए आवंटित कालेजों समेत नोडल अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति का समय शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed