{"_id":"634c4bcfe2bd1821fe3ce85a","slug":"imperial-international-school-topped-in-taekwondo-championship-nazibabad-news-mrt609885919","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में ताइक्वांडो चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में 35 मेडल जीते।
जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन हुआ। ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, जिला बिजनौर एसोसिएशन ने द्वितीय, आरपी पब्लिक स्कूल कोटद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंपीरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 19 गोल्ड, 11 सिल्वर और पांच ब्रांज मेडल जीते हैं। स्कूल के प्रबंधक दीपक कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बिजनौर, संभल, अमरोहा, उत्तराखंड के रुड़की, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून जिले के विद्यालयों से आए 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
चैंपियनशिप में विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश राजपूत, प्रबंधक दीपक राजपूत, एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत ने विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुर सीखने की अपील की।