{"_id":"634b08fdd7a35728f0329dcf","slug":"imperial-international-school-dominates-taekwondo-championship-nazibabad-news-mrt6097630112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा
नजीबाबाद। जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा रहा। अंडर- 25, 29 और 32 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में इंपीरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इंपीरियल स्कूल में आयोजित जोनल इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कटियार ने इंपीरियल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अंजना राजपूत और कोच राजू राजपूत की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बिजनौर, संभल, अमरोहा, उत्तराखंड के रुड़की, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून जिले के विद्यालयों से आए 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग की अंडर-25 किलोग्राम वर्ग में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के दर्शन खारियान ने प्रथम, आरपी पब्लिक स्कूल कोटद्वार के ईशांत कुमार ने द्वितीय, स्कॉलर एकेडमी कोटद्वार के सूजल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-29 किलोग्राम वर्ग में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य सैन, मो. सायम, हमजा, अंडर-32 किलोग्राम वर्ग में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के शौर्य त्यागी, अंश कुमार, कोटद्वार के स्कॉलर एकेडमी के दिक्षित कुमार और 32 किलोग्राम वर्ग में इंपीरियल स्कूल के देव कुमार, सहारनपुर पब्लिक स्कूल के अरनव, इंपीरियल स्कूल के यश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप में विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश राजपूत, प्रबंधक दीपक राजपूत, एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत आदि मौजूद रहे।