{"_id":"663670c8830bea55320bf5d4","slug":"illegal-encroachment-removed-from-the-land-of-martyrs-family-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123201-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहीद के परिवार की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहीद के परिवार की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
कादराबाद। भारत चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिक की पत्नी को मिली भूमि पर गांव के ही किन्ही लोगो ने कब्जा कर रखा था। मुख्यमंत्री व उपसचिव से की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने कब्जा मुक्त कराया।
गांव मीरापुर मोदीवाला में एक शहीद परिवार को मिली भूमि पर गांव के ही गुरमुख पुत्र बैशाख व अवतार व बलकार पुत्र गुरदयाल, नसीब सिंह पुत्र शिवदयाल तथा लखवीर आदि ने कब्जा कर रखा था, जिसके बाद पीड़ित शहीद की पत्नी कमलेश देवी ने मुख्यमंत्री सहित उपसचिव के यहां पर शिकायत की थी। जिसके बाद एसडीएम रितु चौधरी ने राजस्व विभाग की टीम भेज कर भूमि कब्जा मुक्त कराई। शनिवार को नायाब तहसीलदार लक्ष्मण सिंह भंडारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मीरापुर मोदी वाला पहुंची। नायाब तहसीलदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 1962 में भारत चीन की लड़ाई की दौरान सैनिक ब्रजअवतार सिंह शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकार से 10 एकड़ भूमि खसरा नंबर 608 उनकी पत्नी कमलेश कुमारी को वर्ष 2003 में दी गई थी, जिसपर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया था।
मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश कर हदबंदी कराई तथा खेत में पूर्व में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर कब्जामुक्त कराया गया। इसके बाद भूमि को शहीद की पत्नी के सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग की टीम में नायाब तहसीलदार सहित हल्का लेखपाल अनुरुद्ध चौहान,प्रमोद कुमार सहित एस आई संजीव कुमार के सात भारी पुलिस बल मौजूद रहा।