{"_id":"cba838f2e9fea72b602464734cb89b08","slug":"illegal-constructions-were-demolished-in-rajpur-prsu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर परसू में अवैध निर्माण ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर परसू में अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा में गांव राजपुर परसू में एक मकान के ऊपर किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत दूसरे संप्रदाय के लोगों ने पुलिस से की। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
रविवार शाम गांव के मुस्लिमों ने एक मकान की छत पर बिना परमिशन के गुंबद का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसका पता चलने पर दूसरे संप्रदाय के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसडीएम विनीत श्रीवास्तव, चांदपुर, एसपी सिटी व हीमपुरदीपा एसओ चंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मामले की जांच कराई और अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के हिंदुओं का कहना है कि उक्त स्थल न तो मस्जिद है और न मदरसा। इसको किसी तरह का धार्मिक रूप नहीं दिया जा सकता है। वहीं मुस्लिमों का कहना है कि उक्त जमीन व मकान बल्लू खां का था। उन्होंने यह जमीन मस्जिद के नाम कर दी थी। वे यहां पर नमाज अदा करते हैं। मकान के ऊपर गुंबद बनवाने के लिए गांव के सभी संप्रदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
एसओ चंद्रकांत यादव के मुताबिक बिना परमिशन नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।