{"_id":"5f0dee718ebc3e63e55645f7","slug":"illegal-construction-on-the-green-belt-will-be-demolished-dhampur-news-mrt4912191102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर नहटौर मार्ग पर ग्रीन बेल्ट में भू माफियाओं द्वारा जमीन पर अवैध तौर पर निर्माण जारी है। कई बार विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। चेताया है कि अनदेखा किया तो आंदोलन होगा।
शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव आरके आर्य एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। बताया कि शासन द्वारा नहटौर मार्ग पर जमीन ग्रीन बेल्ट चिह्नित है। दो साल पहले इस जमीन पर माफियाओं ने कब्जा कर प्लाटिंग करने का प्रयास किया था। तत्कालीन डीएम चंद्रकला ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था। अब फिर से इस जमीन पर निर्माण शुरू हो गया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन पर करीब आठ से दस फीट ऊंची चहारदीवारी कर प्लाट बेचने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की है।
- कार्य रुकवाया गया
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रीन जोन में किसी को भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। वह पूरी तरह से अवैधानिक है। उसे ध्वस्त कराया जाएगा। ग्रीन जोन में हो रहे निर्माण के रुकवा दिया गया है। हिदायत दी गई है कि फिर से निर्माण शुरू हुआ तो आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।