{"_id":"615ca17e8ebc3e0b35691642","slug":"illegal-billboards-and-the-route-from-unipol-to-pata-kiratpur-bijnor-news-mrt5594056100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर रोड पर दूर तक नहीं दिखेगा, यहां होर्डिंग लगे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर रोड पर दूर तक नहीं दिखेगा, यहां होर्डिंग लगे हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध होर्डिंग और यूनिपोल से पटा किरतपुर मार्ग
बिजनौर। नेशनल हाईवे पर शहर से गुजरते वक्त दूर तक नजर नहीं रखी जा सकती, इस मार्ग पर होर्डिंग्स और यूनिपोल लगे हैं। किरतपुर मार्ग पर सबसे अधिक अवैध यूनिपोल, होर्डिंग्स लगे हैं। हाईवे अथॉरिटी के नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है।
शहर में शक्ति चौराहे से नजीबाबाद को जाने वाली सड़क नेशनल हाईवे 119 है। सेंट मेरीज चौराहे तक यह सड़क अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स के अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। आलम यह है कि सड़क के पास ही होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। हालांकि जिन जगहों पर दुकानें हैं, वहां होर्डिंग्स नहीं है। बाकी जगहों जैसे वर्धमान कॉलेज के सामने या उससे आगे होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यूनिपोल भी अवैध हैं।
इनकी वजह से ड्राइवर सड़क पर दूर तक नजर नहीं रख पाते। इसके अलावा रात में गाड़ी चलाते समय इन होर्डिंग्स से रोशनी रिफलेक्ट होती है। जिससे हादसे का खतरा भी बना रहा है। अगर आंधी तूफान आ जाए तो सबसे पहले ये होर्डिंग्स ही उखड़कर सड़क पर गिर जाते हैं। इन तमाम वजहों के चलते ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे और सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स, यूनिपोल को हटवाने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते अब नेशनल हाईवे यूनिपोल लगाने की अनुमति नहीं देता। उधर जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता है लेकिन, होर्डिंग्स पर नजर नहीं पड़ती।