{"_id":"603e85508ebc3ecfdd54209a","slug":"illegal-animal-harvesting-caught-in-the-house-of-the-councilor-dhampur-news-mrt528020115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के घर में पकड़ा अवैध पशु कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के घर में पकड़ा अवैध पशु कटान
विज्ञापन
सभासद के घर में पकड़ा अवैध पशु कटान
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने मंगलवार को मोहल्ला बंदूकचियान में पालिका के सभासद अफसर कुरैशी के घर पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। इस दौरान पशुओं के अवशेष, तीन भैंस और दो उनके बच्चे बरामद किए। इन पशुओं को धामपुर निवासी डेयरी संचालन की सुपुर्दगी में दे दिया। मौके से स्योहारा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी पालिका सभासद सहित चार लोग फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला बंदूकचियान में सभासद अफसर के घर पर छापा मारा। मौके पर एक भैंस कटी मिली और एक भैंस के अवशेष पड़े मिले। एक बोरे में मृत पशुओं के सूखे अवशेष भरे हुए थे। तीन भैंस और उनके दो बच्चों को भी काटने की तैयारी चल रही थी। आरोपी सभासद अपने तीन साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन एसपी अनित कुमार की सख्ती से लोग कुछ नहीं कर सके।
पुलिस ने पशुओं के अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर उसमें दबा दिया। तीनों भैंसों और उनके दो बच्चों को पुलिस ने थाने में लाकर बांध लिया। बाद में इन पशुओं को डेयरी संचालक कामरान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने स्योहारा निवासी बिलाल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। जबकि घटना के मुख्य आरोपी सभासद अफसर कुरैशी, अमजद, अशरफ व मुन्ना की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक सभासद अफसर कुरैशी पहले भी पशु कटान के मामले में जेल जा चुका है। मुरादाबाद के थाना गलशहीद में हुए एक मामले में अफसर कुरैशी पर गैंगस्टर लगी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने इस मौके पर पशु काटने में प्रयुक्त होने वाली चापर, छुरे, कांटा, बाट, लकड़ी का फट्टा आदि बरामद किए। इस दौरान सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, कोतवाल क्राइम राजेश तिवारी आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।