{"_id":"61b4f335834eeb0174188931","slug":"iia-team-returned-from-uganda-bijnor-news-mrt568637280","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगांडा से लौटा आईआईए का 18 सदस्यीय दल, ज्वाइंट वेन्चर पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगांडा से लौटा आईआईए का 18 सदस्यीय दल, ज्वाइंट वेन्चर पर बनी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युगांडा से लौटा आईआईए का दल
बिजनौर। भारत की ओर से युगांडा में उद्योग लगाने के लिए संभावनाएं तलाश की जा रही हैं, जिसके चलते भारत से इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 18 सदस्यीय दल आईआईए के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में तीन दिसंबर को युंगाडा गया था। दल में जिले के गांव बल्दिया के रहने वाले उद्योगपति डॉ. रामेंद्र सिंह को भी जाने का मौका मिला। डॉ. रामेंद्र सिंह की रींटेक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं।
भारत से तीन दिसंबर को इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 18 सदस्यीय दल युगांडा गया था, जो शनिवार भारत लौटा है। इस दल में बिजनौर के उद्योगपति रामेंद्र सिंह भी शामिल थे। रामेंद्र सिंह ने कहा कि युगांडा में उद्योग स्थापित करने के लिए स्थानीय स्वामियों के साथ ज्वाइंट वेंचर पर सहमति बनी। आईआईए दल के सभी सदस्यों के साथ युगांडा सरकार के मंत्रियों और राष्ट्रपति गोवेरी मुसेवेनी की मुलाकात हुई। लंबे समय से चले आ रहे युगांडा और भारत के संबंधों को ध्यान में रखते हुए आईआईए का यह पहला कदम है।