{"_id":"6564d5e7ac065261f204f50b","slug":"ignoring-the-rules-in-determining-the-examination-centers-of-up-board-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14940-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में नियमों की अनदेखी
विज्ञापन
वैकल्पिक भवनों में संचालित विद्यालयों को बना दिया गया परीक्षा केंद्र
सीसीटीवी कैमरे जैसे आवश्यक संसाधनों का भी नहीं रखा गया ध्यान
परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आज यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी दिन है। केंद्रों के निर्धारण को लेकर बड़ी संख्या में आपत्ति आ रही है। बोर्ड ने नियमों की अनदेखी कर वैकल्पिक भवनों में चलने वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया है। सीसीटीवी कैमरे जैसे आवश्यक संसाधन नहीं है।
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 116 केंद्र घोषित किए गए हैं। पहली बार 38 पुराने परीक्षा केंद्रों को काटा गया है। 21 नए विद्यालय परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय व स्वपोषित हाईस्कूल व इंटर कालेज है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर 28 नवंबर शाम पांच बजे तक आपत्ति मांगी है।
आपत्ति डीआईओएस कार्यालय की बेबसाइट पर दर्ज हो रही है। सोमवार तक 60 से अधिक विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। निर्धारित तारीख के बाद आपत्ति दर्ज नहीं होंगी।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में नहीं रखा नियमों का ध्यान
जिले के पांच राजकीय इंटर कॉलेजों के भवन निष्प्रयोज्य घोषित है। इनमें राजकीय इंटर काॅलेज अफजलगढ़ व राजकीय बालिका इंटर कालेज नहटौर परीक्षा केंद्र नहीं बने हैं। बोर्ड ने मानकों की अनदेखी करते हुए वैकल्पिक भवनों में संचालित जीआईसी बिजनौर, राजकीय इंटर काॅलेज सरकड़ा व राजकीय बालिका इंटर कालेज किरतपुर को परीक्षा केंद्र बना दिया है। जीजीआईसी सरकड़ा बाबा लक्ष्मण दास इंटर काॅलेज सरकड़ा, जीजीआईसी नहटौर मदनी इंटर काॅलेज किरतपुर में चल रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार तीनों वैकल्पिक भवनों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कमरे भी कम है। स्ट्रांग रूम आदि की अन्य व्यवस्था भी नहीं है।