फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   IG to see dirt in police station

थाने में गंदगी देख भड़के आईजी

Fri, 05 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में आईजी जोन विजय प्रकाश ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाने एवं आरक्षी आवास के आसपास गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक को उन्होंने साफ सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए।  
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की शाम पुलिस आईजी विजय प्रकाश नूरपुर थाने पहुंचे। मालखाने, शस्त्रागार, मैस एवं अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाने और आरक्षी आवास के आसपास गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे को थाने की साफ सफाई के निर्देश दिए। आरक्षी आवास में लटके बिजली के तारों को दुरुस्त करने के अलावा पुराने आवासों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



इससे पूर्व थाने में आयोजित ग्राम प्रधानों एवं नागरिकों की बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की सेवा और सहयोग के लिए तैयार है। सरकार की मंशा के अनुसार लॉ एंड आर्डर से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव की आड़ में उपद्रव करने वालों एवं महिलाओं के प्रति अपराधों पर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। ऐसा करने वालों के विरुद्घ एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि पुलिस के किसी कर्मचारी से कोई शिकायत है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी कैप्टन एमएम बेग, सीओ रामानंद कुशवाहा, सीओ यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed