फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you have breathing problems, avoid going into dust and smoke.

Bijnor News: सांस की परेशानी है तो धूल, धुएं में जाने से करें परहेज

Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
If you have breathing problems, avoid going into dust and smoke.
बिजनौर। सांस लेने में परेशानी की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है। फेफड़े कमजोर होने की वजह से यह समस्या लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। शुरुआत शुरूआत में फेफड़ों की ब्रोन्कियल ट्यूबों में सूजन आती है। इससे सांस लेने में कठिनाई और बलगम वाली लगातार खांसी का कारण बनती है। समय से इलाज नहीं होने पर यह समस्या बढ़कर अस्थमा का कारण बनती है।
विज्ञापन

हैलो डॉक्टर कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार सिंह ने लोगों को सांस की समस्या से बचने के लिए धूल, धुएं में जाने से परहेज करने की सलाह दी। इसके अलावा लोगों ने फेफड़ों में दर्द, टीबी, पुरानी खांसी, निमोनिया सहित अन्य समस्या साझा की।
विज्ञापन

----
सवाल: परिवार में छह सदस्य हैं, सभी को जुकाम, खांसी रहता है।(धीर सिंह, नजीबाबाद)
जवाब: एलर्जी की समस्या है। घर के पास में कूड़ा पड़ा है तो उसकी सफाई कराएं। इलाज नहीं कराने पर सांस की समस्या हो सकती है।
----
सवाल: नहाते समय कभी-कभी सांस लेने में समस्या होती है। मौसम बदलने पर घरघराहट होती है।(महीपाल, नगीना)
जवाब: फेफड़े कमजोर होने की वजह से दिल पर प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से सांस लेने में समस्या होती है। ईसीजी जांच कराएं और अस्पताल आकर दिखाएं।
----
सवाल: जुकाम और दमा की बहुत पुरानी समस्या है। (बलराम सिंह, हुर्रनंगला)
जवाब: धूल में जाने से परहेज करें। बीड़ी न पिएं और पशुओं को चारा डालते समय मुंह को ढकें।
----
सवाल: फेफड़ों में दर्द होता है, सांस भी फूलता है। (ध्यान सिंह, हादरपुर)
जवाब: अस्थमा की समस्या है, इन्हेलर का प्रयोग करें। साथ ही जिला अस्पताल आकर एक बार जांच करा लें।
----
सवाल: सुबह व्यायाम और चलने के बाद हाथ-पैरों पर सूजन आ जाती है। (राजकुमार, बिजनौर)
जवाब: व्यायाम के बाद खून का दौरान बढ़ जाता है। खून की नलियों में पानी की मात्रा भी रहती है। पानी रिसने से सूजन दिखाई देती है। सबसे पहले थायराइड और दिल की जांच कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सवाल: अस्थमा की समस्या है। (निर्मल भाटिया)
जवाब: धूल में जाने से बचें। इन्हेलर का प्रयोग करें। साथ ही कमजोरी दूर करने के लिए प्रोटीन डाइट दूध, पनीर खाएं।
----
सवाल: फेफड़ों में दर्द है, पहले टीबी की समस्या थी। (धर्मपाल सिंह, छिंदोक)
जवाब: अस्थमा की समस्या हो सकती है। धूल, धुएं के स्थान पर जाने से बचें। एक बार जिला अस्पताल आकर जांच भी कराएं।
----
सवाल: चार साल से सांस फूलने की समस्या है। (उषा मिश्रा, नगीना)
जवाब: इन्हेलर का प्रयोग करें, ठंडी चीजें न खाएं और एक बार अस्पताल आकर जांच कराएं।
------
सवाल: खांसी और बलगम आने की समस्या है। (राकेश, हकीमपुर काजी)
जवाब: चिकित्सक से परामर्श लेकर दवाई लें और ठंडी चीजें न खाएं।
----
सवाल: ब्रोंकाइटिस की समस्या है, सांस लेते समय शाय-शाय की आवाज आती है। (ओपीन कुमार, मशनपुर बसेड़ा)
जवाब: अस्थमा की समस्या हो सकती है। एक बार जिला अस्पताल आकर जांच कराएं।
----
सवाल: गले में गांठ थी, उसकी चीरा लगा दिया और अब घाव से मवाद रुक नहीं रही है। (सर्वेश कुमारी, नगीना)
जवाब: घाव पर कोई बैक्टीरिया हो सकता है। इसी वजह से वह ठीक नहीं हो रहा है। अस्पताल आकर जांच कराएं।
----
सवाल: खांसी हो रही है। सांस भी फूलता है, छाती में सिटी बजती है। (गौरव कुमार, हल्दौर)
जवाब: अस्थमा की समस्या हो सकती है। धूल, धुएं में जाने सेे बचें।
----
सवाल: सांस लेने में समस्या होती है। (चंपत सिंह, दरगोपुर नंगली)
जवाब: इन्हेलर का प्रयोग करें। कमजोरी दूर करने के लिए गाय का दूध पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed