फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you do not seal butcher shop license

लाइसेंस न मिलने पर मीट की दुकान सील

Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच कर एक मीट की दुकान को सील कर दिया है। जांच के दौरान मीट की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम को लाइसेंस  नहीं मिलने समेत कई अनियमितताएं मिली।
विज्ञापन

मोहल्ला खत्रियान के लोगों ने घंटाघर के निकट स्थित हबीब चिकन एंड मटन शॉप की मुख्यमंत्री के पोर्टल पर अक्तूबर 2016 में शिकायत की थी। मोहल्लेवासियों को आरोप है कि मीट दुकान का संचालक मोहम्मद जफर खुले  में ही पशुओं को काटता है और मीट भी बेचता है। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार की  शाम पुलिस बल के साथ मीट की दुकान पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान टीम को दुकान संचालक खुले में ही मीट बेचता मिला।  जांच के दौरान दुकान संचालक   के पास लाइसेंस भी नहीं मिला।  खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि मीट की दुकान की अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई करते हुए दुकान की सील कर दी है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी जेपी सिंह, खाद्य सुरक्षाधिकारी   रामवीर सिंह व पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed