{"_id":"62a23c434ebc826257243abf","slug":"if-water-is-not-left-in-the-canals-till-12-then-there-will-be-movement-bijnor-news-mrt592239261","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा तो होगा आंदोलन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत में किसानों ने बिजली कटौती, नहरों में पानी न छोड़ने आदि के मुद्दाें पर चर्चा की गई। गुस्साएं किसानों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 12 जून तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू अराजनैतिक ब्लॉक की बृहस्पतिवार को मंडावर में मोहम्मद आरिफ खां उर्फ पप्पू के यहां हुई पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। वक्ताओं ने बिजली कटौती, नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि बिजली कटौती होने व पानी नहरों में न आने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों में पानी जल्द न छोड़ने व बिजली व्यवस्था में सुधार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पदाधिकारियों ने 13 जून को मुरादाबाद में आयोजित पंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के अध्यक्ष चौधरी, अंकित नरवाल की अध्यक्षता एवं धर्मेंद्र कुमार के संचालन में हुई पंचायत में समरपाल सिंह, रक्षित तोमर, गुलशन कुमार, संजय कुमार, भोगेंद्र सिंह, विनीत कुमार, नागेंद्र सिंह, फरहाज खां, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ खां और धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।