फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the peace system deteriorates, the NAPENG post is in charge: SP

शांति व्यवस्था बिगड़ी तो नपेंगे चौकी प्रभारी : एसपी

Sat, 03 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
If the peace system deteriorates, the NAPENG post is in charge: SP
शांति व्यवस्था बिगड़ी तो नपेंगे चौकी प्रभारी : एसपी
विज्ञापन

धामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो संबंधित चौकी प्रभारी इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के साथ धामपुर क्षेत्र में जैतरा के अति संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी के रुकने के लिए बूथों पर साफ सफाई, शौचालय, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था की जाए। बूथों के आसपास ईंट-पत्थर नहीं होने चाहिए। सभी हल्का प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के गांवों के बूथों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें। यदि कानून व्यवस्था बनाने में कोई दिक्कत आई तो उसके लिए संबंधित चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक रेड कार्ड, ग्रीन कार्ड व येलो कार्ड जारी करने के कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य है, बूथों पर इसके सभी इंतजाम मतदान से पूर्व ही किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed