{"_id":"589372af4f1c1b9c35e808e7","slug":"if-the-house-has-to-take-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा करनी है तो इजाजत लें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा करनी है तो इजाजत लें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सामान्य प्रेक्षक पंकज राग ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर के सभाकक्ष में विधानसभा बिजनौर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक ली। इसमें सभी प्रत्याशियों एवं मुख्य चुनाव अभिकर्ताओं को चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में चुनाव संबंधी कार्य किए जाएं। ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हो। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव में होने वाले व्यय में पारदर्शिता रखी जाए। सभा के आयोजन से पूर्व संबंधित आरओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की जाए। प्रेक्षक द्वारा आज विभिन्न दृष्टि से संवेदनशील जमालपुर पठानी, मुहम्मपुर देवमल, रतनपुर रिआया, शहबाजपुर तथा यूसुफपुर हमीद पहुंचकर वहां बूथों की स्थिति का अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर संवेदनशीलता का जायजा लिया। प्रेक्षक विमल ने बुंदकी शुगर मिल के सभागार में विधानसभा नगीना से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक ली। निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने दें।