{"_id":"6a21d65971a1dde0e60a6c99","slug":"if-the-government-is-formed-bulldozers-will-be-locked-encounters-will-be-investigated-chandrashekhar-bijnor-news-c-14-mrt1029-1208260-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो बुल्डोजर पर लगेगा ताला, मुठभेड़ों की होगी जांच : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो बुल्डोजर पर लगेगा ताला, मुठभेड़ों की होगी जांच : चंद्रशेखर
विज्ञापन
बिजनौर में आजाद समाज पाटी (कांशीराम) सत्ता परिर्वतन यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद चंद्
- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।
बिजनौर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय से सत्ता परिवर्तन रैली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रैली यूपी के बदलाव की यात्रा साबित होगी। साथ सत्ता परिवर्तन रैली इंदिरा बाल भवन से प्रारंभ होकर जजी, शास्त्री चौक से होते संत रविदास मंदिर पहुंची। वहां से आगे निकल गई।
इससे पहले इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगी। कहा कि मेरी सरकार में नगीना को मॉडल के रूप मेें प्रस्तुत किया जाएगा। इसी की तर्ज पर पूरे प्रदेश का विकास होगा। दावा किया कि वह नगीना के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। लोकसभा की पांचों विधानसभाओं का विकास हो रहा है। कहा कि जनता ने जाति-धर्म के लिए सत्ता नहीं सौंपी थी। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। इससे जनता और युवा परेशान हैं।
उन्होंने जनता से आठ माह मांगे। कहा कि सभी को न्यूनतम वेतन देने के लिए नियम लागू किया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, टोल फ्री किया जाएगा। उन्होंने 32 मांगे गिनाईं। कहा कि उनकी सरकार आते ही बुलडोजर पर ताला लगाया जाएगा। फर्जी एनकाउंटरों की जांच कराई जाएगी। कहा कि रैली की अनुमति के लिए प्रशासन को प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन रात में 1:30 बजे तक अनुमति जारी नहीं हुई। यदि उन्हें अनुमति नहीं मिली है, तो वह संवैधानिक तरीके से अपमानित, गरीब, दलित, मजदूर लोगों की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
उधर, नुमाइश चौक पर बैरिकेड लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नुमाइश मैदान चौराहे से कलक्ट्रेट मार्ग तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। नगर पालिका की टीम ने आजाद समाज पार्टी द्वारा लगाए गए कई होर्डिंग और बोर्ड हटा दिए।
सांसद को दो घंटे रखा हाउस अरेस्ट
धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रैली में जाने से रोकने के लिए धामपुर जैतरा में स्थित उनके आवास में दो घंटे हाउस अरेस्ट रखा। इस दौरान सांसद की पुलिस अधिकारियों से काफी नोकझोंक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ उनके आवास पर डेरा डाले रहे।
आसपा नेताओं को घरों में रखा नजरबंद
नगीना। पुलिस ने आसपा के नगरध्यक्ष असलम सिद्दीकी के अलावा पार्टी नेता शेख परवेज पाशी को बृहस्पतिवार को पूरे दिन उनके वैष्णव विहार कॉलोनी स्थित घर में नजरबंद रखा। दोनों नेताओं के घर पर पुलिसकर्मी पूरे दिन तैनात रहे। उधर, किरतपुर में भी आसपा नेता मुदस्सिर जमा खां और साहिल मेहरा को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया।