फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If drainage is blocked, you will be responsible

एसडीएम ने जलालाबाद क्षेत्र में जल निकासी से जुड़े क्षेत्र का किया निरीक्षण

Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
If drainage is blocked, you will be responsible
जल निकासी अवरुद्ध हुई तो नपेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने जलालाबाद क्षेत्र में बरसात के पानी की जलनिकासी अवरुद्ध करने के प्रकरण की जांच की। उन्होंने खेत स्वामी को तत्काल जल निकासी के रास्ते से मिट्टी हटवाकर निकासी सुचारु कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरिनाराण सिंह के साथ नहर के निकट नगर व जल निकासी से जुड़े नालों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने एक स्थान पर किसानों द्वारा नाले को बंद कर मिट्टी डालने की घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने किसान से अपने खर्च पर तत्काल जल निकासी व्यवस्था सुचारु कराने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि खेत स्वामी द्वारा अवरुद्ध किया गया नाला नहीं खोला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ततारपुर लालू क्षेत्र में बिजली क्षेत्र से बशीरपुर नहर तक ग्राम पंचायत की नाला की दर्ज भूमि में अवैध निर्माण कराने वालों को भी चिह्नित करेगा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद राजपूत, नगर पंचायत कर्मी नईम अहमद, मो. नौशाद, अब्दुल रशीद, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed