{"_id":"5ec95fc38ebc3e9053290672","slug":"if-anyone-comes-out-of-the-house-then-action-will-be-taken-dhampur-news-mrt4830952110","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोई भी घर से निकला तो होगी कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोई भी घर से निकला तो होगी कार्रवाई’
विज्ञापन
गांव मिर्जापुर में तैनात पुलिस।
- फोटो : DHAMPUR
‘कोई भी घर से निकला तो होगी कार्रवाई’
शेरकोट। ग्राम मिर्जापुर में दंपती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी है। चेताया जा रहा है कि यदि किसी ने चोरी छिपे भी घर से बाहर निकलने का प्रयास किया तो रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
गांव मिर्जापुर में एक दंपती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद तो स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने में लग गई जो शनिवार को भी जारी रहा है। पीएचसी धामपुर के प्रभारी डा. पीके गुप्ता का कहना है कि गांव को प्रशासन की ओर से सैनिटाइज करा दिया गया है। गांव में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने को सील कर दिया गया है। गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। शुक्रवार देर शाम धामपुर एसडीएम धीरेंद्र सिंह और अफजलगढ़ सीओ महेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव का भ्रमण किया। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। चेताया कि किसी ने भी उल्लंघन का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि मिर्जापुर गांव के 13 लोग 14 मई को महराष्ट्र से घर लौटे थे। 20 मई को इन सभी को परीक्षण करने के बाद सैंपल लिया गया था। सैंपल की नोएड लैब में जांच कराई गई थी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में गांव का दंपती कोरोना पॉजिटिव निकला। दंपती को मुरादाबाद में कोविड अस्पताल में भेजा गया है, जबकि इनके परिवार के 11 लोगों को धामपुर के ऊषा स्मारक स्कूल सेंटर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
आवश्यक वस्तुओं की होगी डिलीवरी: एसडीएम
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ग्रामीणों को सुझाव दिया कि उनके लिए आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी डोर टू डोर होगी। उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन की ओर से सब व्यवस्था कर दी गई है। ग्रामीणों ने पशु चारे की किल्लत को दूर करने को प्रशासन से मांग की गई।