{"_id":"5e5962818ebc3ec558763e0f","slug":"husband-consumes-poison-when-wife-goes-with-lover-bijnor-news-mrt471196039","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी के साथ जाने पर पति ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के प्रेमी के साथ जाने पर पति ने खाया जहर
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। प्रेमी के साथ गई महिला के पति ने आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहर खाने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ हैं।
नहटौर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की पत्नी अपने बच्चे के साथ फरार हो गई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद महिला कुछ दिन बाद लौट आई थी। उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई सात बच्चे को पति के पास छोड़ गई। इससे आहत होकर पति परेशान चल रहा था। बताया जाता है कि उसने पत्नी के चले जाने से आहत होकर घर पर ही जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।