{"_id":"6291174a7d4b9c6e527a8b9d","slug":"humanity-s-battle-won-through-knowledge-nazibabad-news-mrt5904306100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातमी मजलिसों में शिया विद्वानों का खिताब जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातमी मजलिसों में शिया विद्वानों का खिताब जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इल्म के जरिये जीती इंसानियत की जंग
नजीबाबाद। मजलिसों को खिताब करने आए शिया विद्वानों ने इल्म, इंसानियत और वतनपरस्ती का पैगाम दिया।
मजलिस को खिताब करने आए मौलाना इरफान हैदर छौलसी ने कहा कि इल्म और सभ्यता के जरिये ही हमारे मुल्क ने तरक्की की है। उन्होंने कहा कि 1400 साल पहले भी इल्म और सभ्यता पर जोर दिया गया। हजरत इमाम हुसैन ने इल्म के जरिये ही यजीद जैसे क्रूर बादशाह से मुकाबला कर इस्लाम और इंसानियत की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि दरगाह पर आयोजित होने वाली मजलिसें भी दुनिया को इल्म, प्यार मोहब्बत और वतनपरस्ती का पैगाम देतीं हैं।
पैगंबर ए इस्लाम ने दिया वतनपरस्ती का पैगाम : मौलाना तसनीम हैदर
ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मौलाना तसनीम हैदर जैदी फरमाते हैं कि पैगंबर ए इस्लाम ने वतन से मोहब्बत का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर इंसान पैदा होता है, सजदा करता है। उससे मोहब्बत और उसकी आन, बान, शान की हिफाजत उसका फर्ज हो जाता है। इस्लाम ने भी दुनिया को सर्वधर्म संभाव, नेकी, इंसानियत और राष्ट्रप्रेम का पैगाम दिया।
मदरसों में इंसानियत की दी जाती है शिक्षा : हैदर मौलाई
मजलिस को खिताब करने आए मौलाना हैदर मौलाई ने कहा कि मदरसों द्वारा इंसानियत और मजहबे इस्लाम की तालीम दी जाती है। मदरसों ने मुल्क और दुनिया को आईपीएस, डॉक्टर, राजनीतिज्ञ और कई क्षेत्रों के ओहदेदार दिए हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया। जो लोग मदरसों पर राष्ट्र भावना के विपरीत शिक्षा की बात कहते हैं उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी।