{"_id":"633dcc95eb3c8759931bbe3c","slug":"huge-crowd-gathered-to-see-dussehra-fair-bijnor-news-mrt6083337109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेला देखने को खूब उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेला देखने को खूब उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान में रावण के पुतले में आग लगाते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक ?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा मेला देखने को खूब उमड़ी भीड़
बिजनौर। श्री रामलीला सेवा समिति बिजनौर की ओर से रामलीला मैदान में दशहरा पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। रामलीला मंचन के दसवें दिन मेला लगता है। दशहरा मेले की सुंदरता एवं भव्यता बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें व फूलों से मैदान व आसपास क्षेत्र को सजाया जाता है।
21वीं सदी में भी दशहरा पर्व मेले का महत्व कम नहीं हुआ है। मुख्यालय के साथ साथ ग्रामीण अंचल से भैंसा-बुग्गी, कार आदि वाहनों से लोग, महिलाएं बच्चों के साथ मेले में पहुंचे और सभी ने रामलीला मंचन देखा, मेला घूमा, बाजार कर मेले का आनंद लिया। दशहरा मेले में सभी जरूरी सामानों की दुकानें लगीं। दीपावली, अहोई आदि के लिए मिट्टी के बर्तन, दीपक आदि की दुकानें भी सजीं। चाट, मिष्ठान, फल आदि की दुकानें भी लगीं। मेले में आए सभी लोगों ने सामान की खूब खरीदारी की। दशहरा मेले में अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने अपनी पसंद के खूब खिलौने खरीदे। बच्चों ने सबसे अधिक तीर-कमान, त्रिशूल, गदा की खरीदारी की। बच्चों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार के तीर-कमान और गदा आदि अपने स्टाल पर सजा रखे। मेले में लगे चाट, फल, सौंदर्य प्रसाधन, लकड़ी का सामान और खेल खिलौनों की दुकानों पर भारी भीड़ रही।