फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   HT line broken, woman dies

एचटी लाइन टूटी, महिला की मौत

Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
HT line broken, woman dies
एचटी लाइन टूटी, महिला की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़/ बढ़ापुर । गांव कुआंखेड़ा खदरी में हाईटेंशन विद्युत लाईन का टूटकर कर गिरने से तीस वर्षीय महिला भजन कौर की मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर एक गाय एक भैंस तथा एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। महिला की मौत से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बढ़ापुर थाने के गांव कुआखेड़ा खदरी में शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हाईटेंशन विद्युत लाईन का तार उस समय टूटकर गिर गया, जब विद्युत आपूर्ति जारी थी। वहीं घर पर काम रही महिला भजन कौर 30 वर्ष पत्नी अमीर सिंह तार टूटने से फैले करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। महिला की हालत सही न होने के चलते चिकित्सक ने महिला को उपचार के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को उपचार के लिए अफजलगढ़ निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा करंट की चपेट में आकर महिला की एक गाय व एक भैंस तथा पड़ोसी चांद सिंह की 14 भेड़ भी मर गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज तोमर ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि मौके का निरीक्षण किया गया है, नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 हजार एचटी लाइन टूट कर गिरने से दो पशुओं की मौत
स्योहारा। गांव गंगाधरपुर में 11 हजार एचटी लाइन टूट कर पशुशाला पर गिरने से दो पशु विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गई। ग्राम गंगाधरपुर में गांव से बाहर घसीटा सिंह का पूरा परिवार रहता है। परिवार में कुल 13 सदस्य हैं। शुक्रवार की रात्रि लगभग 1 बजे घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार एचटी लाइन का तार अचानक टूट कर पशुशाला पर गिर गया, जिसमें तीन पशु विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। जिससे एक बैल और एक भैंसें की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की। जेई दुष्यंत आर्य का कहना है कि विद्युत लाइन पहले से ही लगी हुई है। उन्होंने अवैध रूप से पशुशाला बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed