{"_id":"601d8e9e8ebc3e4a0b3a2d64","slug":"housing-development-plots-will-be-allotted-nazibabad-news-mrt523935287","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास के भूखंडों का होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास के भूखंडों का होगा आवंटन
विज्ञापन
नजीबाबाद में निर्माणाधीन आवास एवं विकास परिषद के भवन।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास के भूखंडों का होगा आवंटन
नजीबाबाद। उप्र आवास एवं विकास परिषद ने एक और दो कमरों के आवास का निर्माण का कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर परिषद की ओर से भूमि विकास गृह स्थान योजना के अंतर्गत 60 भूखंड भी जरूरतमंदों को आवंटित किए जाएंगे।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर उप्र आवास एवं विकास परिषद की ओर से 162 आवास करीब 40 वर्गमीटर भूमि में एक कमरे के तथा टू-रूम सैट 29 आवास करीब 60 वर्गमीटर भूमि में निर्मित कराए जा रहे हैं। आवास आवंटन की प्रक्रिया करीब एक वर्ष पूर्व पूरी की जा चुकी है। करीब दो माह पूर्व आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया जा चुका है। विजन कंस्ट्रक्शन कंपनी मुरादाबाद के नेतृत्व में वन रूम सेट और परि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा टू रूम सैट आवास निर्माण कराए जा रहे हैं। छह माह के भीतर आवास निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
उधर उप्र आवास एवं विकास परिषद निर्माण खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता एवी सिंह के नेतृत्व में आवास विकास के भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलाइन और एचडीएफसी बैंक के माध्यम से पंजीकरण के लिए पांच फरवरी तक पंजीकरण आवेदन लेने को कहा गया था। आवास विकास की ओर से 72 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 28, 127.50 गज वर्गमीटर के आठ, 168 गज वर्गमीटर 16, 256.50 गज वर्गमीटर के आठ भूखंड जरूरतमंदों को शर्तों के साथ आवंटित किए जाएंगे। बैंक द्वारा अंतिम तिथि तक 30 पंजीकरण बुक जारी किए हैं।

नजीबाबाद में निर्माणाधीन आवास एवं विकास परिषद के भवन।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन