फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Horrific explosion demolished a house , killing six

भीषण विस्फोट से मकान ध्वस्त, छह की मौत

Wed, 17 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Horrific explosion demolished a house , killing six
 चांदपुर में मोहल्ला शाहचंदन में भीषण विस्फोट के बाद ढहे मकान में दबकर छह लोगोें की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची, दो महिलाएं भी शामिल हैं। छह से अधिक लोग घायल। विस्फोट से पड़ोस के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



मोहल्ला शाहचंदन में यामीन आतिशबाजी बनाने व बेचने का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे मकान रखी हुई आतिशबाजी में हुए जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोई कुछ समझ पाता विस्फोटक में लगी आग से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में पूरा परिवार दब गया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लोगों ने मलबे से परिवार के सदस्यों को निकाला। इसमें यामीन 65 वर्ष, यासीन पुत्र यामीन, हसीन पुत्र यामीन, भूरी पत्नी हसीन, तुफैल निवासी जमाईपुरा, कनिक फात्मा निवासी गांव स्याऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां चिकित्सकों ने यामीन, भूरी, तुफैल, हसीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिक फात्मा की बिजनौर ले जाते समय मौत हो गई। बड़ी कोशिश के बाद मलबे से हसीन की पांच वर्षीय पुत्री उमेरा को निकाला गया। इसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह के लिए गांव बेरखेड़ा निवासी चंद्रपाल, गांव पहाड़पुर निवासी ब्रजपाल, गांव शेरपुर ड्यौढ़ी निवासी रईस तथा सोमपाल भी आतिशबाजी लेने आए थे वे भी घायल हो गए थे। विस्फोट से पड़ोस में वसीक और अनीस के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। वसीक के मकान की दीवार गिरने से वसीक भी घायल हो गया। मलबे में अभी भी छह-सात लोगों के दबने की आशंका है, तलाश जारी है। यासीन को बिजनौर रैफर किया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed